फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें हाेशियार : सड़कों पर धूल का गुबार, बना देगा बीमार

Fri, 15 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 142 पर पहुंचा एक्यूआई, कई जगहों पर सड़क का निर्माण, बचाव के इंतजाम न होने से दिनभर उड़ रही धूल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सड़कों पर धूल के गुबार लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। धूल के कारण लोगों और वाहन चालकों का शहर में चलना मुश्किल हो गया है। सांसों के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी मामले भी बढ़ रहे हैं। इसका कारण जिले में कई जगहों पर सड़क का निर्माण, कई जगह सड़क खोद कर छोड़ना है। दूसरी तरफ एक्यूआई 142 पहुंच गया है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।
शहर के मेंहदावल बाईपास से होकर बखिरा जाने वाले मार्ग पर कई जगह धूल उड़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हवा के साथ उड़ रही धूल आंखों में पड़ जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं मैलानी से राजकीय महिला महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर धूल के गुबार है। इससे आने-जाने वाले लोगों को धूल उड़ने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति शहर के भेली मंडी से होकर हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग की भी है। इस सड़क को पालिका प्रशासन ने मरम्मत के लिए कुछ दूर तक खोदकर छोड़ दिया है। जिससे धूल उड़ रही है और आसपास के लोगों के घरों में धूल पहुंच रही है।
इसके अलावा धनघटा क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर भी निर्माण चल रहा है। जहां वाहनों के गुजरने के दाैरान धूल उड़ने से सफर मुश्किल हो गया है। शहर के निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता आदि ने कहा कि धूल के कारण आवागमन मुश्किल हो रहा है।

विशेषज्ञों ने दी मास्क लगाने की सलाह
धूल उड़ने और कोहरे के चलते एक्यूआई 142 पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने की दिक्कत होने लगी है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एपी मिश्र ने कहा कि सांस लेने में परेशानी वाले मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। कहा कि प्रदूषण के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में लोगों को सुबह सैर-सपाटे के दौरान मास्क लगाना चाहिए। बुजुर्ग लोगों को जरूरी न हो तो सुबह के समय टहलने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन


दीपावली पर पटाखा फोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों को चाहिए कि वह पराली न जलाएं। साथ ही निर्माणाधीन सड़कों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि धूल उड़ने की समस्या दूर हो सके।
- डॉ. नेहा सिंह,
एसोसिएट प्रोफेसर, भूगोल विभाग, एचआरपीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें