फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते को ट्रैक्टर से जोतकर खेत में मिलाया, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के सांडे कला गांव का मामला
विज्ञापन

- विधायक और तहसीलदार ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन
मेंहदावल। क्षेत्र के सांडे कला गांव में रास्ते की भूमि को एक शख्स ने ट्रैक्टर से जोतकर अपने खेत में मिला लिया। जानकारी होने के बाद विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव वालों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर प्रदर्शन किया। सूचना पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव वालों को समझाया। मामले का हल निकालने का आश्वासन भी दिया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ।
मेंहदावल क्षेत्र के सांडे कला गांव में एक निजी विद्यालय स्थित है। पचास वर्ष पूर्व से विद्यालय आने-जाने के लिए एक कच्चा मार्ग है। जिससे वाहन व बच्चे पहुंचते हैं। शुक्रवार की सुबह एक युवक ने ट्रैक्टर लेकर रास्ते की जुताई कर दी और अपने खेत में मिला दिया। उसका कहना था कि यह जमीन उसकी है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार ओझा, ग्रामीण पवन दुबे, अनिल कुमार, गणेश, सर्वेश, रामकवल चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने प्रदर्शन किया। रास्ते की जुताई की जानकारी से लोगों में नाराजगी रही। लोगों ने हंगामा करना शुरू किया। घटना की जानकारी होने के बाद विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार आनंद कुमार ओझा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को मामले का निस्तारण कराने के लिए आश्वस्त किया, जिसके बाद लोग मान गए।
बनकसिया के प्रभारी चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव पर ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी यह मौके पर विवाद को सुलझाने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन




विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचकर गांव वालों से बात की। उन्हें समस्या निस्तारण को लेकर आश्वस्त किया गया। बैंनामेदारों से भूमि के कागजात मांगे गए हैं। जल्द ही भूमि की पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

- आनंद कुमार ओझा,
तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें