फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रहें, अफवाहों पर न दें ध्यान : डीआईजी

Tue, 16 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उमिला में ड्रोन के प्रति लोगों को जागरूक करते डीआईजी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी सोमवार की रात जिले में पहुंचे। कांटे चौकी क्षेत्र के उमिला गांव में उन्होंने चौपाल लगाई। ग्रामीणों को ड्रोन के अफवाह से बचने की सलाह दी। डीआईजी ने कहा कि ड्रोन रखने वालों का रिकाॅर्ड दर्ज होगा। उड़ाने से पहले थाने को सूचना देनी होगी। थाने पर रजिस्टर बनाकर ड्रोन संचालकों का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी स्थित उमिला गांव में डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने एसपी संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में सोमवार की रात को जनचौपाल लगाकर आमजन से संवाद किया। जनचौपाल के दौरान लोगों को ड्रोन संबंधी अफवाहों से सावधान करते हुए जागरूक किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, वस्तु अथवा ड्रोन उड़ने की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्क रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थानीय स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का पाठ चौपाल में ग्रामीणों को पढ़ाया। चौपाल के बाद डीआईजी ने चौकी कांटे क्षेत्र में रात को पैदल गश्त कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय को थाना क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को और अधिक सघन बनाकर चेकिंग अभियान चलाने और ड्रोन संबंधी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें