फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में नहीं बैठते अधिकारी, विकास कार्य बाधित

विज्ञापन
बंद पड़ा बीडीओ कार्यालय - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कार्यालय में नहीं बैठते अधिकारी, विकास कार्य बाधित
विज्ञापन

- बीडीओ, एडीओ रहते हैं हैंसर ब्लॉक से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शासन द्वारा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कार्यालय में बैठकर जन समस्या की सुनवाई करके निस्तारण करने और रात्रि में तैनाती स्थल पर विश्राम करने का आदेश दिया है। हैंसर ब्लॉक में कार्यरत अधिकारियों पर इसका असर नहीं हो रहा है। अधिकारी कार्य दिवस में नहीं आते है जिससे विकास कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार में बीडीओ की नियुक्ति के साथ एडीओ समाज कल्याण, एडीओ एजी, एडीओ एमआई, एडीओ पंचायत की तैनाती है। लेकिन यहां पर बीडीओ और एडीओ अपने कार्य दिवस में बहुत कम ही बैठते हैं। रात्रि में आवास पर निवास भी नहीं करते हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री आवास से संबधित समस्या को लेकर ब्लॉक पर पहुंचे ठाकुरदीन, प्रभुदयाल, पार्वती, मनरेगा की मजदूरी की समस्या को लेकर आए रामसुमेर, दीनदयाल, परशुराम, कैलाशी, सुरेंद्र आदि का कहना था कि लगातार एक सप्ताह से ब्लॉक पर आ रहे हैं, लेकिन बीडीओ से मुलाकात नहीं हो पा रही है। सोमवार को बीडीओ के न आने से प्रधान भी नाराज दिखे। इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार पांडेय का कहना है कि वह समय से कार्यालय में बैठकर काम निपटाते है। सभी आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें