फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे व ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
सुबह में पड़ रहे कुहासे के कारण लोगो को सड़क पर निकालने के परेशानी हुई। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
घने कोहरे व ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

- तापमान बढ़ने से लोगों को मिली थोड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में ठंड व कोहरा अब भी जारी है। रविवार की सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोग ठंड से लोग कांपते दिखे। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूरी पर साफ दिखाई न पड़ने से वाहन चालक परेशान रहे। दोपहर में धूप तो निकली तब लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

घना कोहरा होने के कारण सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग घरों से वह कांपते नजर आए। वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। यह कोहरा दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद बाजार में रौनक बढ़ गई। लोग दैनिक दिनचर्या के लिए खरीदारी करते दिखे। स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चे धूप निकलने के बाद खेलकूद में व्यस्त रहे। शाम होते ही एक बार फिर कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे समय गुजरता गया वैसे-वैसे कोहरा घना होता गया। सबसे ज्यादा दिक्कत मेंहदावल बाईपास पर वाहन का इंतजार करने को उठानी पड़ रही है। कारण यह है कि जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना अभी तक नहीं हुई है, ऐसे में लोगों को खुले आसमान तले खड़ा रहकर वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वैसे न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाने का सिलसिला जारी रखा। इसके साथ ही स्वयं सेवी संगठनों द्वारा कंबल वितरण किए गए। जिला प्रशासन का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था की गई है। एडीएम वित्त व राजस्व रणविजय सिंह ने कहा कि ठंड को देखते हुए तीनों तहसीलों में अलाव की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही कंबल वितरण भी हो रहा है। इसमें स्वयं सेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें