धनघटा। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी बीडीओ अपने अपने क्षेत्र में चल रहे साधन सहकारी समितियों और बीज भंडार केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीज, खाद की उपलब्धता और ओवर रेटिंग की जांच की। नाथनगर क्षेत्र के चंद्ररौटी और ओनिया केंद्र बंद मिला।
बीडीओ नाथनगर कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम के निर्देश पर वह सबसे पहले राजकीय कृषि बीज भंडार केन्द्र पहुंचे। इस दौरान योजनाओ के लाभान्वित किसान के बीच बीज दिया जा रहा था। सहकारी समिति चंद्ररौटी बंद मिला। केंद्र मुखलिसपुर जबतिया पर तीन दिन पूर्व डीएपी खत्म होने की जानकारी मिली। बीडीओ ने बताया कि ओनिया (शांति नरगा पार) पहुंचते ही वितरण कर रहा सचिव शटर डाउन कर भाग गया। काली जगदीशपुर में खाद वितरित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित करेंगे।