फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने विकास कार्यों को देखा

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विकास कार्यों का बीडीओ ने निरीक्षण किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोहरियावां में मनेरगा के तहत कराए जा रहे पोखरे की खुदाई, सूखे तालाबों में भराए गए पानीे समेत अन्य विकास कार्यों का बीडीओ प्रवीण चंद शुक्ल ने बुधवार को निरीक्षण किया। पोखरे को और गहरा किए जाने, ह्यूम पाइप लगाने व पोखरों के चारों तरफ पौध रोपण के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। कुम्हिया पोखरे में जेसीबी से मिट्टी निकाले जाने की शिकायत पर मनेरगा से काम करवाने पर रोक लगा दिया। कहा कि एक बार मशीन का प्रयोग हो चुका है अब कार्य नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन

बीडीओ प्रवीण चंद शुक्ल ने मनरेगा के तहत हो रहे शिव मंदिर तालाब, गोरहवा तालाब, कुम्हिया पोखरा, तरकुलहवा तालाब की खुदाई व हाजी इरफान के घर से पिच रोड तक 137 मीटर मार्ग पर हुए मिट्टी कार्य का निरीक्षण किया। शिव मंदिर के तालाब को और गहरा किए जाने का निर्देश दिया। तरकुलहवा पोखरे में रैंप लगाए जाने का को कहा है। पोखरों में पानी के आने जाने के ह्यूम पाइप लगाकर इनलेट व आउटलेट की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि गांव वालों द्वारा एसडीएम से शिकायत किया था कि कुम्हिया पोखरे में जेसीबी से मिट्टी खुदाई कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा कुम्हिया गढ़ही में कूड़ा, करकट, 13 घरों को शौचालय आदि होने से मनरेगा मजदूर के कार्य करने में आनाकानी की बात एसडीएम से की थी। एसडीएम ने पोखरे से कूड़ा करकट, सीसी आदि गंदगी की सफाई जेसीबी मशीन से कराने का आदेश दिया है। बीडीओ प्रवीण चंद शुक्ल ने कहा कि पोखरे में जेसेबी मशीन का इस्तेमाल हो चुका है। पोखरा साफ भी हो चुका है। अब मनरेगा से कुम्हिया पोखरे में मनेरगा से कोई कार्य न किया जाए। उन्होंने सूखे तालाब में भरे पानी की प्रशंसा की। एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि मनेरगा से हो रहे विकाय कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान पतिनिधि हाजी अनीस अहमद ने बताया कि कुछ लोग विकास कार्यो में रोड़ डाल रहे है। फिर भी विकास कार्य गतिमान है। इस अवसर पर तकनीकि सहायक अब्दुल मन्नान, जहीर अहमद, शोएब अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें