फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ब्लॉक  में नहीं घुस पाए 

Wed, 09 Nov 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौली ब्लॉक के आंदोलित प्रधानों के विरोध की वजह से बुधवार को बीडीओ और कर्मचारी ब्लॉक गेट के अंदर नहीं घुस पाए। प्रधान संघ के लोग दूसरे दिन भी गेट पर तालाबंदी करके बीडीओ को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


 बीडीओ राजाराम यादव पर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए  उन्हें तत्काल हटाएं जाने की मांग को लेकर प्रधान संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को जब बीडीओ राजाराम यादव और एडीओ पंचायत राम अयोध्या प्रसाद ब्लॉक गेट पर पहुंचे तो उन्हें देखते ही प्रधान आक्रोशित हो गए।

इस दौरान प्रधान बीडीओ वापस जाओ का नारा लगाने लगे। उसके बाद जब बीडीओ अंदर जाने की जिद की प्रधानों ने उन्हें भीतर नहीं जाने दिया। मामला बढ़ता देख बीडीओ समेत अन्य ब्लॉक कर्मी वापस हो लिए। धनघटा थाने पर पहुंच कर बीडीओ राजाराम यादव ने थाने में शिकायती पत्र देकर ब्लॉक कर्मियों को ब्लॉक के अंदर जाने में सहयोग किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं बीडीओ ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निरधार बताते हुए कहा कि  सभी प्रधान उनके विरोध में नहीं है। एक प्रधान ऐसा है जो हमेशा गलत काम कराने के लिए दबाव बनाते रहते हैं। जब वह अपने मकसद में सफल नहीं हुए तो अन्य प्रधानों को गुमराह करके उपद्रव करा रहे हैं। बीडीओ ने कहा कि आज जब ब्लाक में जाने की  कोशिश किए तो दो प्रधान धक्का मुक्की पर आमादा हो गए।

दूसरी तरफ प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कपिलदेव कन्नौजिया ने कहा कि धक्का मुक्की की बात गलत है। बीडीओ धरना स्थल पर आए तो प्रधान उनसे बहुत ही शालीनता के साथ अपनी बात कहें। विरोध के कारण वह और उनके साथ आए कर्मी लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें