संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरीगांव की एक महिला ने गांव के चार लोगों पर घर पर चढ़कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
बरी गांव निवासी शीला देवी के अनुसार 25 जून की शाम करीब छह बजे तथा 28 जून की सुबह करीब सात बजे गांव के चंद्रशेखर, वीरेंद्र, चंद्रकेश और लक्ष्मण उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने बिना किसी वजह के गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने मामले में तहरीर प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।