फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाएं : डीएम

Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

-बैरकों की ली तलाशी, साफ-सफाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिए गए कि जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री कदापि न जाने पाएं। निरीक्षण के दौरान हाॅस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। कारागार कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। सभी कार्रवाईयों का निर्वहन सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत कुमार सिंह, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. वरुणेश दुबे, उप कारापाल नयनकमल सिंह, गीता रानी, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पांडेय, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें