फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जख्मी

Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चकपिहानी गांव में ई-रिक्शा ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।
चकपिहानी गांव निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पिता गिरिजेश साइकिल से घर आ रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास गांव का ही एक युवक तेज व लापरवाही पूर्वक ई-रिक्शा चलाते हुए साइकिल सवार पिता को ठोकर मार दिया। घटना में पिता को गंभीर रूप से चोट आई। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद पिता की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पिता का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें