फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप

विज्ञापन
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के अफसरों की हड़ताल के चलते लेने-देने प्रभावित हो गया। अकेले स्टेट बैंक में ही करीब पांच करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। अन्य बैंकों में भी यही स्थिति रही। अब शनिवार व रविवार को अवकाश के चलते बैंक सोमवार को खुलेंगे। बैंकों की बंदी का असर एटीएम पर भी पड़ा और दोपहर बाद अधिकांश एटीएम बूथ खाली हो गए थे। 
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की कुल 130 शाखाएं हैं। इनमें से 74 शाखाओं के अफसर शुक्रवार को हड़ताल पर थे। अफसरों के हड़ताल पर होने की वजह से कैश का लेन-देन पूरी तरह से ठप रहे। एक बैंक अफसर ने बताया कि लेनदेन की प्रक्रिया में चेकर्स एंड मेकर्स (बनाने वाला व जांच करने वाला) सिस्टम लागू होने के चलते भुगतान के लिए एक अफसर व एक क्लर्क का एक साथ काम करना जरूरी होता है। चूंकि अफसर हड़ताल पर थे लिहाजा भुगतान की प्रक्रिया रुक गई। चेक भी क्लीयर नहीं हुए। बैंक शाखाओं पर सुबह ही हड़ताल की वजह से कार्य नहीं होने से संबंधित नोटिस बोर्ड चस्पा कर दी गई थी। हड़ताल पर रहे बैंक अफसरों ने बताया कि करीब 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। स्टेट बैंक की मेन ब्रांच पर कैश के लिए आए अवध बिहारी, परमात्मा, सुगंधी आदि का कहना था क एटीएम बूथ भी खाली थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें