फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल से काम प्रभावित

Wed, 30 May 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सिस बैंक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय बैंक संघ के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगें पूरी कराने के लिए दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इसके तहत एक्सिस बैंक के पास बैंक कर्मी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते सभी बैंकों में ताले लटके रहे, जिसके कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। कई उपभोक्ता बैैंकों तक पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


हड़ताली बैंक कर्मियों ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण में मांग पत्र के निस्तारण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन पुनरीक्षण में सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि वेतन वृद्धि के नाम पर वेतन बिल में सिर्फ दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया है। यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कुछ बैंकों द्वारा आंशिक अधिकार पत्र केवल स्केल तृतीय तक के अधिकारियों के लिए ही है। मांग की कि त्वरित एवं शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता किया जाए, वेतन में पर्याप्त वृद्धि एवं सेवा शर्तों मेेें सुधार किया जाए तथा स्केल चतुर्थ तक अधिकारियों के लिए वेतन पुनरीक्षण किया जाए। हड़ताल में विजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास शर्मा, बृजेश कुमार, सानू रौनक, शमीम, सुशील कुमार आदि लोग शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें