फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विलय से खाली विद्यालयों में बाल वाटिका स्थापित

Sat, 16 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में विलय से खाली हुए विद्यालय भवनों का उपयोग करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसमें बाल वाटिका संचालित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विलय से खाली हुए प्राथमिक विद्यालय सरहरी में बाल वाटिका स्थापित करते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका बच्चों को भाषा एवं गणित में बुनियादी शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कार्यक्रम एक खेल -आधारित और गतिविधि-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से नौनिहालों का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास पोषित करता है।
विज्ञापन

जिससे वे औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार हो सकें। बाल वाटिका का मूल उद्देश्य बच्चों को एक समृद्ध व पोषणकारी वातावरण प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें