फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : पुलिस अलर्ट, एसपी ने ऑनलाइन बैठक में दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बकरीद सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने ऑनलाइन बैठक कर जिले के सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जाए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लें तथा अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखें। बकरीद के दौरान कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर कराई जाए। शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने कहा कि धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच करने को कहा। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा और हैंडसेट के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी, अग्निशमन अधिकारी, साइबर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें