फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज

Thu, 18 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह की अदालत ने यौन शोषण के आरोपी समसुद्दीन उर्फ बच्चा की जमानत सुनवाई के उपरांत खारिज कर दी।
वादिनी मुकदमा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई कमाने चले गए थे। वादिनी अपने घर पर थी। आरोपी 2 फरवरी को रात 9:30 बजे उसके घर में घुसकर चाकू दिखाकर जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाया।
विज्ञापन

वादिनी ने लोकलाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताई परंतु जब उसके पति वापस आए तब वादिनी ने अपने पति को बात बताई और थाने में 20 अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया। जमानत पर बहस सुनने के दौरान पत्रावली के अवलोकन के उपरांत सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह की अदालत ने आरोपित समसुद्दीन उर्फ बच्चा की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें