फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भतीजे के अपहरण की आरोपी चाची की जमानत निरस्त

Sat, 24 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने बालक को बहला फुसलाकर मुंबई ले जाकर उसका यौन शोषण करने वाली चाची की जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के बाद निरस्त कर दी। महिला पर आरोप है कि पीड़िता के नाबालिग बेटे को बहला फुसलाकर भगा ले गई और उसके साथ कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए। मामला मेंहदावल क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पीड़ित नाबालिग बालक की मां ने प्रार्थना पत्र में कहा कि आरोपी महिला जो लगभग 32 साल की है रिश्ते में बालक की चाची लगती है। बालक को अपने प्रभाव में करके 23 जनवरी 2025 को लेकर लापता हो गई। आरोप लगाया कि नाबालिग बेटे का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। आरोपी महिला बेटे के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें