फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुस कर प्राणघातक हमला करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने घर में घुसकर प्राण घातक हमला करने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के कटया निवासी संतोष पुत्र वृंदावन ने थाना धनघटा में तहरीर दी। कहा कि 29 अगस्त 2023 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अमित, मनोज कुमार व राजू के साथ तीन अज्ञात लोग योजनाबद्ध तरीके से चार पहिया वाहन से उसके घर आए और उसे अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया तो वह जान बचाकर घर में भागा। घर में घुसकर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर थाना धनघटा में केस दर्ज हुआ। आरोपी अमित ने कोर्ट में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया और कहा कि वह निर्दोष है। उसने कोई अपराध नहीं किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि वादी मुकदमा को गंभीर चोटें आई हैं। जमानत अर्जी निरस्त किए जाने की याचना की। कोर्ट ने पत्रावली के अवलोकन तथा आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें