फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग का होगा चौड़ीकरण, खर्च होंगे 13 करोड़

Fri, 05 Dec 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पिपरा बोरिंग मार्ग , जिसका होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण । संवाद
विज्ञापन
तिघरा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के बघौली-पिपरा बोरिंग तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में बड़ी प्रगति सामने आई है। इसके चौड़ीकरण के लिए पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल की पहल पर शासन ने 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं तथा पहली किस्त के रूप में 3.3 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 बघौली से पिपरा-बोरिंग तक चौड़ीकरण के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। इसी क्रम में सड़क के चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। शासन ने पहली किस्त 3 करोड़ से अधिक धन अवमुक्त कर दिया है। मुख्य अभियंता, लोकनिर्माण विभाग बस्ती की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बघौली-पिपरा बोरिंग सड़क के विकास के लिए 13.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई है। प्रथम चरण में 3.3 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। यह राशि सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के शुरुआती कामों पर खर्च की जाएगी। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अधीक्षण अभियंता, प्रांतीय खंड, लोनिवि संतकबीर नगर की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव को परीक्षण के उपरांत आवश्यकता अनुसार धनराशि आवंटित की गई है। समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया है।
-
यह सड़क मेंहदावल क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके चौड़ीकरण से आवागमन सुलभ होगा। साथ ही स्थानीय जनता को लंबे समय से हो रही यातायात समस्या से राहत मिलेगी। 3.3 करोड़ की पहली किस्त अवमुक्त हो गयी है। इस मार्ग पर शीघ्र ही कार्य कराया जाएगा। -आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें