संतकबीरनगर। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पीएम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 50, 100, 200 मीटर की दौड़ के साथ ही कबड्डी, योगा, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में ऑल ओवर रैंक में 64 अंक पाकर बघौली ब्लॉक चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान कबड्डी बालक में नाथनगर प्रथम, मेंहदावल द्वितीय रहा। कबड्डी बालिका में खलीलाबाद प्रथम, नाथनगर द्वितीय रहा। जूनियर बालिका कबड्डी में पौली प्रथम, खलीलाबाद द्वितीय रहा।
प्राथमिक स्तर बालक की कबड्डी प्रतियोगिता में नाथनगर प्रथम और बघौली द्वितीय रहा। इसी तरह से दौड़, योगा, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में बघौली का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में आल ओवर रैंक में 64 अंक पाकर बघौली चैंपियन बना, जबकि पौली और नाथनगर संयुक्त रूप से 49 अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्राॅफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर नवीन कुमार श्रीवास्तव, संजय मौर्य, लाल बिहारी यादव, रामशंकर चौधरी, महेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, ओम नारायण शुक्ला, सुमित चौबे, सुनील दुबे, सुनील चौबे, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।