फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवरात्र और दशहरा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

Thu, 11 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिले में बदहाल मंझरिया कटका मार्ग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले की जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

इससे प्रतिमाओं के विसर्जन और श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिल सकती है। इसके साथ ही शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। नवरात्र, दशहरा और दीपावली नजदीक है। ऐसे में त्योहारों को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रतिमाओं के विसर्जन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए लोक निर्माण विभाग जिले की जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्य योजना तैयार करने में जुटा हुआ है।
इसके तहत जर्जर सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, ताकि बजट उपलब्ध हो सके। बजट मिलने के बाद जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कदम उठाया है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जहां सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था बनाई जा रही है वहीं साफ-सफाई को लेकर रणनीति तय की जा रही है। खासकर मंदिरों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर टैंकर में पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें