विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध छह जिलों के महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मिला मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने बैक पेपर का फॉर्म भरने वाले छात्रों को 30 मई तक अवसर दे दिया है, पहले इसकी अंतिम तिथि 26 मई थी। इससे छात्रों को चार दिन का और अवसर मिल गया।
विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध छह जिलों के महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों का बैक पेपर, अंकसुधार के लिए पूर्व में निर्धारित तिथि से चार दिन की और मौका दिया गया है। इससे स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम सेमेस्टर व परास्नातक के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की के छात्र अपने छूटी हुई व फेल हुए विषयों की परीक्षा फाॅर्म भर सकते है। इस क्रम में बीएड व बीपीएड के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, बीए एलएलबी के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएड के द्वितीय चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी कृषि के द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम सेमेस्टर, एमएससी कृषि के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, गणित व रक्षा अध्ययन के चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान के चतुर्थ सेमेस्टर, बीसीए के चतुर्थ व षष्टम सेमेस्टर व परिसर में संचालित एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर व एमए हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर की छूटी हुई परीक्षा का फार्म छात्र-छात्रा 30 मई तक भर सकते है।
कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके बाद समय नहीं बढ़ाया जाएगा, इससे छात्र-छात्रा समय रहते ही परीक्षा फार्म भर लें।