फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक में बाबू बने सफाई कर्मियों पर जिम्मेदार मेहरबान

Thu, 09 Nov 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में स्थित तीन विकास खंडों में कई सफाई कर्मी गांव की जगह विकासखंड कार्यालय में बाबू का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया था। उसके बाद भी सफाई कर्मी खंड विकास कार्यालय में काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत तथा गांव में साफ सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


27 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने कागज में 170, 163 सफाई कर्मियों से ली जा रही ड्यूटी, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसको मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लिया और विशेष सचिव मुख्यमंत्री प्रथमेश कुमार ने जांच का निर्देश देते हुए आख्या मांगी थी। तब अधिकारियों ने विकास खंड कार्यालय में बाबू का काम करने वाले सफाई कर्मियों से लेकर अन्य स्थानों पर तैनात कर्मियों की सूची तैयार कराने का दावा किया था।
डीपीआरओ ने गांव की जगह अन्य स्थानों पर तैनात सफाई कर्मियों की सूची भी तलब की थी। तब यह कहा जा रहा था कि विभिन्न जगहों पर नियमविरुद्ध कार्य कर रहे सफाई कर्मी हटाए जाएंगे और इनकी तैनाती गांव में की जाएगी। लेकिन, चार माह बाद भी बाबू का काम देख रहे सफाई कर्मी वहीं पर डटे हुए हैं। ऐसे में गांव स्तर पर सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में भी गंदगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी अजय तिवारी, संतोष सिंह, संदीप सिंह, दिनेश तिवारी, शंकर, दीपचंद निषाद आदि लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी गांव में साफ सफाई के लिए रखे गए हैं, लेकिन कई ग्राम पंचायत ऐसा है जहां कागजों में सफाई कर्मी तो तैनात है, पर गांव में कभी दिखाई नहीं देते है। उनसे विकास खंड कार्यालय में बाबू का काम लिया जा रहा है। लोगों ने डीएम से बाबू का काम कर रहे सफाई कर्मियों को ब्लॉक से हटाने तथा गांव में तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें