फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाबा कुबेर नाथ मंदिर के पुजारी की मौत

Tue, 20 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक पुजारी दयाराम गोस्वामी की फाइल फोटो
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना में रविवार की रात में बाइक अनियंत्रित हो जाने से कुबेरनाथ मंदिर के पुजारी दयाराम गोस्वामी हादसे का शिकार हो गए। बाइक घर का दरवाजा तोड़ते हुए कमरे में चली गई। हादसे में पुजारी को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सोमवार को सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुहम्मदपुर शिव शक्ति धाम बाबा कुबेर नाथ मंदिर के पुजारी रहे दयाराम गोस्वामी (55) रोज की तरह पूजा पाठ करके अपने पैतृक गांव मडपौना टोला अवरहवा स्थित अपने घर पर पहुंचे और अपनी बाइक घर में रखने के लिए जैसे ही घुसे की अचानक बाइक का क्लच हाथ से छूट गया और बाइक तेज गति से दरवाजे से टकराते हुए घर में घुस गई। उसी दौरान पुजारी के सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन सीएचसी मलौली ले गए। डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद शव घर लाए और सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिवार में मातम है। पुजारी की मृत्यु की सूचना पर बाबा कुबेरनाथ सेवक मंडल के लोग उनके घर पहुंचे और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सेवक मंडल के लोगों ने कहा कि मंदिर के प्रति ऐसे निष्ठावान पुजारी की मौत से काफी नुकसान हुआ है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें