फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देव दीपावली पर जगमगा उठा बाबा कुबेर नाथ धाम

Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को देर शाम पौली क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा कुबेरनाथ शिवशक्ति धाम में बाबा कुबेर नाथ सेवक मण्डल द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंच कर दीपमालाओं के बीच बैठक कर संगीतमयी ईश्वर के गुणगान का भरपूर आनन्द उठाया ।
विज्ञापन

देव दीपावली के महत्व को बताते हुए विजया पांडेय ने कहा कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन शंकर भगवान ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर दीपावली मनाया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को देव दिपावली के रुप में मनाया जाता है।
इस दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार को लेकर यह भी मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस माह में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि देवता कार्तिक माह के मुख्य पर्वो पर आते रहते हैं।
विज्ञापन

जिस वजह से कार्तिक माह पवित्र माह माना जाता है। इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर डॉक्टर गिरीश अशोक, रामफेर विश्वकर्मा, सुबाष अग्रहरि, नरसिंह, रामयज्ञ यादव, शिवकुमार, जितेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें