फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गायत्री महायज्ञ के लिए सज रहा बाबा कंकड़ेश्वरनाथ धाम

Sun, 08 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ के लिए सज रहा पौली में बाबाकंकण्डेश्वर नाथ धाम
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शिवरात्रि पर ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग पौली में स्थित पौराणिक काल के मंदिर परिसर होने वाेल गायत्री महायज्ञ व मानस प्रवचन की तैयारी चल रही है। बाबा कंकड़ेश्वरनाथ धाम को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर परिसर में त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात अयोध्या से जनकपुर जाते व आते समय रुकी थी। रात्रि विश्राम के बाद श्रीराम अपने भाइयों व नव वधुओं के साथ यहां पूजा-अर्चना कर अयोध्या गए थे। इससे क्षेत्रीय लोगों की मंदिर के प्रति आस्था और बढ़ गई। मिट्टी के टीले में परिवर्तित मंदिर का जीर्णोद्धार 1938 में बाबा पारस मणि ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में हुआ। 1982 में तत्कालीन पुजारी की दैवीय प्रेरणा से गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। तब से शिव रात्रि पर श्रीराम चरित मानस समिति की अध्यक्षता में यहां गायत्री महायज्ञ होता आ रहा है। मंदिर के प्रबंधक सुमंत राव ने बताया कि यज्ञ व मानस प्रवचन जन सहयोग से संपन्न होता है। यज्ञ के बाद जो पैसा बचता है, उसे मंदिर के विकास में लगाया जाता है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें