संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नेदुला चौराहे के पास एक घर में बृहस्पतिवार की रात चोरी के पहले चोरों ने रेकी की थी। चोर जेवरात व नकदी उठा ले गए थे। जांच में जुटी पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
गोरखपुर जनपद के रहने वाले सुरेंद्र यादव सिद्धार्थनगर में आबकारी विभाग में चालक हैं। नेदुला चौराहा के पास काफी लंबे समय से मकान बनवाकर रहते हैं। वारदात वाले दिन वह ड्यूटी पर थे और परिजन यहां मकान पर मौजूद थे। रात के समय छत के रास्ते घर में घुसे चोर जेवरात व नकदी उठा ले गए थे। बेटे अंकित यादव की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस टीम आसपास घरों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की जांच के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को ट्रेसकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।