फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों न सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर उन्हें सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही शासन से संबंधित योजनाओं व सुरक्षा से संबंधित पंफलेट भी वितरित किया।
विज्ञापन



जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अंसार टोला बरदहिया बाजार, समय माता मंदिर, महिला थाना ने शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, थाना धनघटा पुलिस क्षेत्र के ग्राम तामा, जोगीपुर व गायघाट, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के बारागद्दी, ब्रम्हचारी मोहलला व मेंहदावल तिराहा, महुली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम परसौना, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के हारापट्टी व नंदौर चौराहा, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने क्षेत्र के सेवाईचपार, बरगदवा माफी व गौरीराई गांव में महिलाओं, बालिकाओं व बहू बेटियों को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें