फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 17 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चला रहा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इसमें 17 पात्र लोगाें के कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। सोमवार को सीएचसी में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगाए जाएंगे, जो भी इस योजना के पात्र हैं वे सीएचसी पहुंचकर कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें