मेंहदावल। गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत नागरिकों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति में गोवंश का विशेष महत्व रहा है, लेकिन वर्तमान में संसाधनों की कमी और समुचित व्यवस्थाओं के अभाव में उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राजन उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, भगवान दास, करन शाही, रोहित यादव, रघुराई यादव और अवधेश सिंह शामिल रहे। संवाद