फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर लगाकर बनाए आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान 14 पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि पात्र लोगों को पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सीएचसी खलीलाबाद में कैंप लगाया गया। इसमें 14 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कैंप लगाया जाएगा, जो भी लोग पात्र है वह लोग सीएसची खलीलाबाद आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, अखिलेश चौधरी, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें