फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर में 15 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए

विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में आयुष्मान कार्ड बनाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 15 लोगों के कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाया गया और पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जो भी लोग योजना के पात्र है वह लोग सीएचसी पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें