संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 12 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है, ताकि पात्र लोगों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी लोग पात्र हैं वे यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद