संतकबीरनगर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा और आशा संगिनी के परिवार का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पूर्व में आशा और आशा संगिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जो आशा और आशा संगिनी अभी तक आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, उनका आयुष्मान जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अब आशा और आशा संगिनी के परिवार को भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए शासन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अर्चना वर्मा ने सभी सीएमओ को पत्र भेजा है। इसमें सभी आशा और आशा संगिनी के परिवार को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आशा और संगिनी के परिवार का डाटा मंगवाया गया है। संवाद