फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आयुष विंग भवन की होगी मरम्मत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के आयुष विंग में भवन की ​स्थिति का सर्वे करते टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित आयुष विंग के भवन की मरम्मत होगी। लखनऊ से आई सर्वे टीम ने आयुष अस्पताल का सर्वे किया और भवन की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। आयुष अस्पताल के कई कक्ष जर्जर हो चुके हैं।
दीवारों में दरारें पड़ गई हैं तथा छत से बारिश में पानी टपकता है। इस समस्या को लेकर पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा शासन को पत्र भेजा गया था। उसके बाद लखनऊ से सर्वेयर अभिषेक सिंह के साथ टीम पहुंची और आयुष विंग का निरीक्षण किया। टीम ने वीडियोग्राफी कर जर्जर हिस्सों का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेयर अभिषेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लखनऊ को भेज दी गई है। बारिश से पहले अस्पताल की मरम्मत का कार्य शुरू होने की संभावना है। मरम्मत के बाद डॉक्टरों और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
आयुष चिकित्सालय में आयुर्वेद, होम्योपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें