फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर सास-बहू से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के औराडाड गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर महिला और उसकी बहू के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है।
पीड़िता गुजराती पत्नी रामनवल, निवासी ग्राम औराडाड थाना धनघटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 8:00 बजे गांव के ही रंजिश रखने वाले बलिहारी पुत्र कोलई, मुन्ना पुत्र बलिहारी, उत्तम पुत्र मुन्ना, राजू पुत्र अज्ञात निवासी कोचरी तथा मुन्ना के साढ़ू गुड्डू व संतोष समेत अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उनकी बहू संजना बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें