फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दीपोत्सव : आज से हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 18 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दीघा बाय पास के पास लगा बैरियर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या में 19 अक्तूबर को दीपोत्सव का पर्व को लेकर 18 अक्तूबर से लखनऊ-बस्ती हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन दीपावली तक रहेगा। इस दौरान अयोध्या की ओर बड़े वाहन नहीं जा पाएंगे। यातायात पुलिस ने शुक्रवार की शाम से बैरिकेडिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अयोध्या में बड़े पैमाने पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होता है। वहां पर काफी भीड़ जुटती है। इसके साथ ही सीएम और राज्यपाल का भी कार्यक्रम तय है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया है। जिसमे बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह वाहन अब निर्धारित रूट डायवर्जन से ही जाएगी। इसके लिए डीघा बाईपास से लगाय टेमा रहमत व भुवरियां से रूट डायवर्जन किया गया है।
यहां पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। यह डायवर्जन अगले आदेश तक लागू रहेगा। सीओ यातायात अभय मिश्र ने बताया कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए हाईवे पर बड़े वाहन 18 अक्तूबर से रोक दिए जाएंगे, इसका अभी समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या से जैसी सूचना आएगी उसके अनुसार वाहन रोके जाएंगे। इसके साथ ही अयोध्या में भीड़ कम होने पर ही डायवर्जन खोला जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें