फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट जरूर लगाएं’

विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी ने बूधा में वाहन जागरूकता अभियान चलाया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
‘शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट जरूर लगाएं’
विज्ञापन

बूधा कला गांव में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई यातायात नियमों की जानकारी
हेलमेट लगाने वाले बाइक सवारों को गुलाब का फूल भेंट की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को बूधा कला गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बस्ती मंडल के संभागीय परिवहन अधिकारी सगीर अहमद अंसारी और एआरटीओ आंजेय सिंह ने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। हेलमेट व सीटबेल्ट का जरूर प्रयोग करें। वहीं, हेलमेट पहने वाले बाइक चालकों को गुलाब का फूल और पंफ्लेट देकर नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी सगीर अहमद अंसारी ने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे यातायात नियमों की अनदेखी किए जाने से होते हैं। थोड़ी- सी असावधानी खुद की जान लेती है और परिवार को दुख देती है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। चार पहिया वाहन चलाते दौरान सीट बेल्ट जरूर लगाएं। एआरटीओ आंजेय सिंह ने कहा कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। तीव्र गति से वाहन न चलाए और वाहन चलाते दौरान मोबाइल पर कत्तई बात न करें। डीपर का प्रयोग जरूर करें और अपनी साइड से चले। मोड वाले स्थलों पर गाडी की गति कम करें। नियमों का पालन करके हादसों से बचा जा सकता है। इस दौरान टीएसआई संतोष मिश्र ने भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें