फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जागरूकता से होगा जलजनित बीमारियों से बचाव

Thu, 18 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जल ही जीवन की बैठक करते हुए हैसर के बीडीओ । स्रोत - ब्लाक
विज्ञापन
धनघटा। खंड विकास अधिकारी हैंसर बाजार केके दुबे ने कहा है कि जागरूकता से ही जल जनित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। बुधवार को वह ब्लॉक सभागार में आयोजित जल ही जीवन है से संबंधित कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए शासन गांव गांव ओबर हेड टैंक का निर्माण कराकर सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है। जल से पैदा होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए शुद्ध पानी और शुद्ध हवा की जरूरत है।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में लगाए जाने वाले इंडिया मार्का हैंडपंप से अगर दूषित जल निकले तो इसकी जानकारी संबंधित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को देकर इंडिया मार्का हैंडपंप का मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक होता है। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, पंचायत सहायक आदि से लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विवेक कुमार पांडेय, सीडीपीओ नंदिन ओझा ने स्वच्छता जागरूकता टीम को गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरिओम सिंह, बृजेश राजपूत, गुड्डू, सचिन, अवनीश कुमार, नागेश्वर, प्रशांत आकाश राजपूत, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें