फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जागरूक

Sun, 07 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। महिला सिपाहियों की टीम के साथ दरोगा ने सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षित किया और हेल्पलाइन के साथ ही अन्य बातों की जानकारी दी। जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति के तहत 16 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया। इसमें 2,424 महिलाएं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। कोतवाली क्षेत्र के मगहर, बघौली, दुधारा के लोहरौली, धनघटा के ग्राम शनिचरा बाजार, महुली के बसियाजोत, मेंहदावल के भैसामाफी व समदा, बेलहरकला के लोहरौली मिश्र, करमाकला, निघूरी, बखिरा के कस्बा बखिरा, धर्मसिंहवा के कस्बा धर्मसिंहवा, महिला थाना ने बड़गो में चौपाल लगाई गई। मिशन शक्ति एवं शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें