फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के लिए किया जागरूक

Thu, 28 Sep 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत सभागार में संचारी रोग की रोकथाम के लिए अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह की मौजूदगी में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। पहली से 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मच्छर और जलजनित बीमारियों के अलावा बुखारा, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव की आवश्यकता है। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। यदि पानी जमा है तो मिट्टी का तेल, मोबिल आयल डाल दें। इससे मच्छरों की उत्पत्ति नहीं होगी। इस अभियान के तहत नगर पंचायत मगहर के विभिन्न वार्डों में 15 वर्ष तक के बच्चों को संचारी रोग से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही टीके लगाए जाएंगे। कार्यशाला में चेयरमैन के प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, यूनीसेफ के अभिमन्यु पाल, सभासद अवधेश सिंह, मेंहदी हसन, रईस आलम आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान से शत-प्रतिशत सहयोग की अपील की

सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और सफाईकर्मियों की बैठक एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई। लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार से बचाव के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम सचिवों, सफाई कर्मियों को जागरूक किया गया है। ग्राम सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम प्रधान से शत-प्रतिशत सहयोग की अपील की गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना तथा जलनिकासी के लिए जागरूक करना होगा। पंचायतों में एंटी लार्वा के छिड़काव की व्यवस्था करने तथा जलाशयों एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया, जिससे जलजनित बीमारियां न पनपने पाएं। कहा कि गांव स्तर पर कचरा निस्तारण एवं प्रबंधन की व्यवस्था जरूरी है। ब्लाॅक टीकाकरण अधिकारी कौसर खान ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस बीच 18 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान ग्राम सचिव योगेंद्र गौड़, शिवमूरत मौर्य, देव प्रताप सिंह, विमला यादव, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें