फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गौरापार, सरैया और गोलाबाजार, दुधारा पुलिस ने दुधारा, धनघटा पुलिस ने दुलमपुर व सिसवा, महुली पुलिस ने रामपुर, मेंहदावल पुलिस ने सोनबरसा व बीमापार, बखिरा पुलिस ने नन्दौर व दुर्गजोत तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बौरव्यास व मुसहरा गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।

इसके अलावा महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें