फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Fri, 15 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्व मधुमेह पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक में मधुमेह संबंधित स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के मधुमेह की जांच की गई। चिकित्सक डॉ एपी गुप्ता ने कहा कि भागमभाग भरी जिंदगी में जीवनशैली और खानपान बेतरतीब हो गया है जो मधुमेह का अहम वजह है।
विज्ञापन

अभी तक पुरुष रोगी ज्यादा थे, मगर अब महिलाओं की संख्या भी बराबरी पर आ रही है। ज्यादा समय तक शुगर का लेबल ज्यादा रहने से आंख की रोशनी प्रभावित हो सकती है। किडनी, लीवर और ह्दय पर असर पड़ता है। मांसपेशियों और नसें प्रभावित होती हैं। इससे लकवा और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान मधुमेह संबंधित बीमारियों के लक्षणों के विषय में जागरूक करते हुए उनसे बचाव के तरीकों के विषय में जानकारी दी। शिविर में काउंसलर कुलदीप पासवान, सोशल वर्कर अमरेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स हरिओम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें