फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 08 Feb 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के कई स्थानों पर शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन करके महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा के उपाय बताए। उपस्थित लोगों में शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ग्राम उसका व गन्ना विकास इंटर कॉलेज तितौवा, महिला थाना ने सरौली व जिला अस्पताल, धनघटा थाना ने क्षेत्र के दबौली व निहैला, महुली थाना क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय तरयापार, मेंहदावल थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला, रोडवेज तिराहा व सीएचसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। बखिरा थाना के दुर्गजोत चौराहा, चमनगंज, बेलडिहवा चौराहा व नंदौरा चौराहा, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के झोवाकोमर, मंझरिया व सिकरी गांव में महिलाओं व स्कूली छात्राओं को पंफलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें