फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सही रणनीति से नियमित अभ्यास दिलाएगा बेहतर अंक

Sun, 08 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
समाज शास्त्र प्रवकता प्रवीन कुमार ​त्रिपाठी, बोर्ड परीक्षा में - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा नजदीक आने से छात्र-छात्राएं तैयारी में जुट गए हैं। समाजशास्त्र विषय को लेकर विद्यार्थियों में अक्सर भ्रम रहता है, लेकिन सही रणनीति और उत्तर लिखने की विधि अपनाकर बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के समाज शास्त्र के प्रवक्ता प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। बताया कि समाजशास्त्र की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को आधार बनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र मिलते ही सबसे पहले पूरे पेपर का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, इसके बाद उत्तर लिखना शुरू करें। उत्तर पुस्तिका में प्रश्न संख्या स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है। सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करें। किसी प्रश्न का उत्तर तुरंत समझ में न आए तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में समय मिलने पर उत्तर लिखें। प्रवक्ता ने बताया कि समाजशास्त्र में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, हर एक अंक का होता है। इसके बाद 10 अति लघुउत्तरीय प्रश्न होते हैं, जिनमें प्रत्येक तीन अंक का होता है। लघु उत्तरीय 6 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक 6 अंक के और 3 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न, प्रत्येक 8 अंक के होते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर अंकों के अनुसार संतुलित रूप से लिखें। विद्यार्थियों को सलाह दी कि उत्तर लिखते समय समाजशास्त्रीय परिभाषाओं, प्रमुख संस्थाओं, सामाजिक परिवर्तन और गतिशीलता जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

0

महत्वपूर्ण टिप्स

- प्रश्नपत्र मिलने के बाद पूरा ध्यान से पढ़ें।
-उत्तर लिखते समय प्रश्न संख्या साफ-साफ लिखें।
-सभी अति लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अवश्य दें।
-बड़े प्रश्नों में समाजशास्त्रियों के नाम और मुख्य बिंदु रेखांकित करें।
-पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से मदद मिलती है।
-बहुविकल्पीय प्रश्नों में कम समय लगाएं, समय का प्रबंधन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें