संतकबीरनगर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत कबीर चौरा मगहर व मेंहदावल बाईपास पर साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे ने कहा कि अज्ञात लिंक, कॉल, ईमेल, लॉटरी या क्यूआर कोड स्कैन करने जैसे धोखाधड़ी के प्रयासों से सावधान रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने कहा कि अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
साथ ही महिला, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरूक किया। मेंहदावल बाईपास पर बैनर व स्टाल लगाकर लोगों को पंपलेट बांटकर तथा बसों में यात्रियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। संवाद