फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने महिला और साइबर थाने का किया निरीक्षण

Sat, 25 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को महिला और साइबर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां साफ-सफाई के साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला थाने के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, थाना कार्यालय आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे महिला अपराध संबंधित रजिस्टर, गुमशुदा रजिस्टर व पाॅक्सो एक्ट रजिस्टर आदि अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, थाना कार्यालय आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, प्रार्थना पत्र रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, पोर्टल, साइबर जागरूकता रजिस्टर आदि देखा। इसके साथ ही वहा मौजूद संसाधनों की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें