फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को सम्मानित किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शनिवार को विभिन्न कक्षाओं में बेहतर अंक पाने वाले 35 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन मेधावियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर उनका मान बढ़ाया गया। सम्मान पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल पड़े। 
विज्ञापन

 विद्यालय के सह प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रों को अगर बेहतर शिक्षा दी जाए तो वे अच्छा मुकाम हासिल करते है। बेहतर अंक पाने वाले बच्चे एक दूसरे को बधाई देते हुए देखे गए। बेहतर अंक पाने वालों में उत्कर्ष पटेल, स्नेहा यादव, सौरभ यादव, फिजा  खातून, अंकिशा सिंह, श्रेया कसौधन, साक्षी मिश्र, रिपुंजय पांडेय, रजत  पटेल, नितिन जायसवाल, वत्सला मिश्र, नितिन सिंह, सोनल यादव, दिपांजन यादव,  कविता चौधरी, अदिती, आकांक्षा पांडेय, विकास गौड़, इशा श्रीवास्तव, दिव्यांकु मिश्र, प्रियम चौधरी, सचिन, हर्ष मिश्र, सचिदानंद, यशवंत, हैतुल्ला अंसारी, विपुल आदि शामिल रहे।
टॉपरों को विद्यालय के सह प्रबंधक और प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला आफजाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, राजेश कुमार पांडेय, डीसी पांडेय, विवेकानंद शुक्ल, नेहा राय, पीयूष राय, रितेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, विजया त्रिपाठी, सोनी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें