फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनमाना किराया वसूल रहे ऑटो चालक, बढ़ रहे विवाद

Sat, 14 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली जाने के लिए बाईपास पर खड़ी ऑटो।
विज्ञापन
महुली। महुली क्षेत्र में इस समय निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलने में लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि पांच किलोमीटर का 20 रुपये और आठ किलोमीटर का किराया इनके द्वारा तीस रुपये लिया जाता है। इसके चलते यात्रियों में अक्सर वाद विवाद होता रहता है। धनघटा तहसील क्षेत्र में महुली से बस्ती की दूरी लगभग 34 किमी है। निजी वाहनों के चालक इतनी दूरी का किराया प्रत्येक व्यक्ति से 80 रुपये लेते हैं। महुली से शनिचराबाबू की दूरी लगभग आठ किमी है। चालक इतनी दूरी का किराया प्रति व्यक्ति 30 रुपये लेते हैं। महुली से खलीलाबाद की दूरी लगभग 17 किमी है। इतनी दूरी का किराया चालक प्रति व्यक्ति से 50 से 60 रुपये लेते हैं।
विज्ञापन

महुली से नाथनगर की दूरी लगभग पांच किमी है। इतनी दूरी का प्रति व्यक्ति किराया 20 रुपये है। निजी वाहन चालकों की मनमानी से परिवहन विभाग के अधिकारी वाकिफ है लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। इसकी वजह से परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े हो रहे है। महुली बाजार में शनिवार को वाहन का इंतजार कर रहे सीताराम, रामराज, विपुल बाबा आदि लोगों ने बताया कि निजी वाहनों के चालक-परिचालक मनमाने ढंग से किराया वसूल रहे हैं।
अधिक किराया लेने की बात कहने पर यात्रियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। किराया को लेकर अक्सर विवाद-मारपीट की नौबत आती है। वहीं धनघटा के तहसीलदार योगेन्द्र पांडेय बताते है कि निजी वाहनों के संचालक मनमाना किराया यात्रियों से न वसूलें, इसके लिए वह एआरटीओ से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें