सुअरहा-एकडंगा सड़क पर सड़क पर गिट्टी गिराने ठप है काम। संवाद
महुली। ब्लॉक क्षेत्र नाथनगर के ग्राम पंचायत लहरी सुअरहा से ग्रामझौवा एकडंगा तक लगभग एक किलोमीटर सड़क पर महीने भर से गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। सड़क पिच का काम नहीं हुआ है। आवागमन परेशानी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्राम लहरी निवासी रजनीकांत चौरसिया, हरिओम, दिनेश चंद, राधेश्याम, ओनीया निवासी गोपाल उपाध्याय, नंदू, रवि उपाध्याय, पिपरा निवासी अरुण सिंह, रामकेश ने बताया कि पिछले में माह में सड़क निर्माण के लिए लहरी मझौवा के बीच सड़क पर बड़े बोल्डर आधा अधूरा डालकर छोड़ दिया गया है। इस पर लोगों का आना-जाना कठिन हो गया है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि राहगीरों के अलावा स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है। प्रतिदिन बच्चे साइकिल से गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क को पिच करने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता डीके राय ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए एक महीने पहले टेंडर हुआ है जिस पर गिट्टी डाली जा रही है बरसात की वजह से पिच का काम शुरू नहीं कराया गया। शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।